(N/A) मेंडेलीफ ने तत्वों के परमाणु द्रव्यमान और उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणों के बीच के संबंध का अध्ययन किया।
रासायनिक गुणों में,उन्होंने तत्वों द्वारा ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के साथ बनने वाले यौगिकों (ऑक्साइड और हाइड्राइड) पर ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने इन दो तत्वों को इसलिए चुना क्योंकि वे बहुत अधिक अभिक्रियाशील हैं और अधिकांश तत्वों के साथ यौगिक बनाते हैं।
उन्होंने प्रत्येक तत्व के गुणों को अलग-अलग कार्ड पर लिखा और समान गुणों वाले तत्वों को एक समूह में व्यवस्थित किया।
उन्होंने देखा कि अधिकांश तत्व आवर्त सारणी में उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित हो गए थे।
इसके आधार पर,उन्होंने आवर्त नियम प्रतिपादित किया,जो बताता है कि तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं।